चोरी की रकम पर ‘ऐश’ करने से पहले ही दबोचे गए! जानिए बलरामपुर पुलिस ने कैसे बिछाया चोरों के लिए जाल

बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का तीन दिन में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकदी, मोटरसाइकल और चोरी में इस्तेमाल की गई छैनी बरामद की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 7:07 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रेहरा बाजार थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात का महज तीन दिन में खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, वारदात में प्रयुक्त लोहे की छेनी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

7 जुलाई को हुई थी चोरी की घटना

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को रेहरा निवासी राघवेंद्र चौबे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर किरायेदार के 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Balrampur News: ढाई साल बाद खुला खौफनाक राज, हत्या के बाद नदी में फेंका शव, फिर सोशल मीडिया पर देने लगा चकमा

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिर (जनपद बागपत), आतिम और शाकिब (जनपद शामली) के रूप में हुई है।

Balrampur: थैले में ऐसा क्या छिपा था जिसे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

नकदी, छेनी और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 5,610 रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की छेनी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Location :  Balrampur

Published :  10 July 2026, 7:07 PM IST