हॉलमार्क के नाम पर फर्जीवाड़ा! बलिया में BIS का बड़ा छापा, जब्त किए गए लाखों के अवैध सोने के गहने

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) लखनऊ की टीमों ने बलिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध हॉलमार्क वाले सोने के गहने जब्त किए हैं। टाउन हॉल रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स से 156 ग्राम अवैध हॉलमार्क आभूषण और श्रीजा लेजर कटिंग सेंटर से बिना लाइसेंस हॉलमार्किंग सामग्री जब्त कर कार्रवाई की गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 August 2026, 6:04 PM IST
google-preferred

Ballia: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की लखनऊ शाखा ने मंगलवार को हॉलमार्किंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बलिया में बड़ी कार्रवाई की। BIS की दो टीमों ने शहर के दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बिना वैध हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषण और हॉलमार्किंग से संबंधित सामग्री जब्त की।

जांच में 156 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी वैध नहीं

पहली टीम ने निदेशक ऋत्विक आनंद के नेतृत्व में टाउन हॉल रोड स्थित शिवशंकर कॉम्पलेक्स के पीपी ज्वेलर्स पर जांच की। इस दौरान करीब 156 ग्राम ऐसे स्वर्ण आभूषण मिले, जिन पर वैध हॉलमार्क नहीं था। टीम ने सभी आभूषणों को नियमानुसार जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें - Ballia Crime: शाम होते ही मचा हड़कंप, पेट में चाकू घोंपकर युवक को किया घायल; BHU रेफर

बिना लाइसेंस हॉलमार्किंग गतिविधियों पर कार्रवाई

वहीं, संयुक्त निदेशक शरद कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम ने लक्ष्मी मार्केट स्थित श्रीजा लेजर कटिंग सेंटर की जांच की। यहां बिना वैध BIS लाइसेंस के हॉलमार्किंग संबंधी गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने अवैध हॉलमार्क युक्त स्वर्ण आभूषणों के साथ हॉलमार्किंग से जुड़ी साक्ष्य-सामग्री भी जब्त की।

ये भी पढ़ें - Murder in Ballia: न बंदूक, न चाकू, फिर भी इस तरह कर डाली हत्या; पुलिस ने भी दबोचा कुछ अलग तरीके से

BIS ने ज्वेलर्स को नियमों के पालन की दी चेतावनी

BIS लखनऊ शाखा के निदेशक एवं प्रमुख पियूष एम. वासेकर ने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्धता और गुणवत्ता वाले स्वर्ण आभूषण उपलब्ध कराना BIS की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ज्वेलर्स से हॉलमार्किंग के निर्धारित मानकों और कानूनी प्रावधानों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Ballia

Published :  26 August 2026, 6:04 PM IST

Related News

Advertisement