Ballia: “देर रात तक मैसेज करता था, मेरे साथ अश्लील हरकत की”, निजी बैंक की महिला कर्मचारी का मैनेजर पर आरोप

बलिया के रतसर स्थित निजी बैंक की महिला कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर और क्लस्टर हेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने मैनेजर पर अश्लील हरकत, देर रात मैसेज, दबाव और धमकी देने का आरोप लगाया है। क्लस्टर हेड पर मैनेजर का साथ देने और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 September 2026, 3:23 PM IST
google-preferred

Ballia: गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे में संचालित एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी ने अपने ही बैंक के ब्रांच मैनेजर और क्लस्टर हेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर देर रात तक मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान करने, गलत काम के लिए दबाव बनाने, अश्लील हरकत करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं क्लस्टर हेड पर मैनेजर का साथ देने और नौकरी से निकालने की धमकी देकर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर रात तक मैसेज भेजने का आरोप

निजी बैंक में रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर कार्यरत युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ब्रांच मैनेजर अखोरी कुनाल रंजन सिन्हा उसे देर रात करीब 12 बजे तक मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान करता था। महिला के मुताबिक मैनेजर उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाता था और अश्लील हरकतें भी करता था।

महिला कर्मचारी का आरोप है कि तीन सितंबर को वह फील्ड में मीटिंग के लिए गई थी। इसी दौरान ब्रांच मैनेजर भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला की स्कूटी छोड़कर अपनी बाइक पर बैठने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर कथित तौर पर रास्ते से उठवा लेने और जबरदस्ती करने की धमकी दी गई।

भाई को बुलाकर घर गई महिला

महिला कर्मचारी ने बताया कि घटना से भयभीत होकर उसने अपने भाई को मौके पर बुलाया और उसके साथ घर चली गई। महिला के अनुसार, उसने मामले की जानकारी बैंक के क्लस्टर हेड शशांक वर्मा को भी दी थी।

गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा कांड! टॉयलेट की तरफ था मोबाइल का कैमरा, जांच में मिले वीडियो

आरोप है कि क्लस्टर हेड ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महिला से कहा कि मैनेजर जैसा कर रहा है, वैसा ही करे, नहीं तो उसकी नौकरी चली जाएगी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह तीन दिनों तक ड्यूटी पर नहीं गई।

क्लस्टर हेड ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

क्लस्टर हेड शशांक वर्मा ने महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि गड़वार थाने में महिला कर्मचारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जब कानून के गलत इस्तेमाल पर फूटा सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा, जानिए क्या है ITS अधिकारी की इस सनसनीखेज जीत की पूरी कहानी

बैंक प्रबंधन ने दोनों को शाखा से हटाया

मुकदमा दर्ज होने के बाद बैंक प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है। बैंक से जुड़े लोगों के अनुसार आरोपी ब्रांच मैनेजर के साथ महिला कर्मचारी को भी शाखा से हटा दिया गया है। बुधवार को नए ब्रांच मैनेजर रितेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्थायी तौर पर शाखा की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Location :  Ballia

Published :  10 September 2026, 3:23 PM IST

Related News

Advertisement