Ballia News: घर से बाजार निकलीं 3 बच्चियां, सैकड़ों KM दूर जबलपुर में मिलीं! आखिर कैसे पहुंचीं वहां?

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों और 22 वर्षीय युवती को पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। सर्विलांस सेल से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्रवाई की। युवती के साथ करीब छह माह की बच्ची भी मिली।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 7:34 PM IST

Ballia: बलिया में घर से अचानक लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों और एक युवती की तलाश में जुटी पुलिस को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिली। मामला सिर्फ जिले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस को लापता लोगों की लोकेशन सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के जबलपुर में मिली। इसके बाद उभांव पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम सक्रिय हुई और जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।

बाजार जाने के बाद नहीं लौटी थीं

मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 10 अगस्त की सुबह उसकी दो नाबालिग नतिनियां और 22 वर्षीय पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर, निवासी पतनारी, कपड़ा सिलवाने के लिए बाजार गई थीं। बताया गया कि तीनों के बाजार जाने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन वे वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से भी उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बलिया में रात के अंधेरे में हुआ जोरदार हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत; साथी गंभीर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिकायत मिलने के बाद उभांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों का भी सहारा लिया। पुलिस टीम लगातार उनकी लोकेशन और संपर्क से जुड़े सुराग जुटाने में लगी थी।

सर्विलांस से मिला जबलपुर का सुराग

जांच के दौरान पुलिस को सर्विलांस सेल की मदद से एक अहम सुराग मिला। पुलिस को लापता लोगों की लोकेशन मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। लोकेशन मिलते ही उभांव पुलिस टीम ने बिना देरी किए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां लापता लोगों की तलाश शुरू की गई।

ऐसा क्या हुआ? जो बलिया का युवक हमेशा के लिए छोड़ गया बीवी और 3 मासूम बच्चे, अब किसके भरोसे चलेगा परिवार

प्लेटफार्म नंबर एक से किया बरामद

पुलिस के अनुसार, टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुष्पा को बरामद किया। उसके साथ करीब छह माह की बच्ची भी मौजूद थी। इसके अलावा दोनों नाबालिग बच्चियों को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

Location :  Ballia

Published :  14 August 2026, 7:34 PM IST