अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी के एक चर्चित मामले में पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया है।

गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी के एक चर्चित मामले में पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 54/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त नारायन पुत्र धनपत निवासी भलेन्द्री भगवानपुर थाना खजनी को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
बताया गया कि 17 फरवरी 2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी का ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को जांच में लगाया गया। सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।
खजनी में हत्या के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी, गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्त नारायन का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ जनपद गोरखपुर और बस्ती के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक वह कई बार चोरी व संबंधित अपराधों में जेल जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पेशेवर वाहन चोर है और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे कृषि उपयोगी वाहनों को निशाना बनाता था। आशंका जताई जा रही है कि उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
गोरखपुर के कैण्ट थाना क्षेत्र में चोरी का खुलासा, 7 किलो कॉपर तार बरामद
कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, उ0नि0 सत्यम सिंह (चौकी प्रभारी रेलविहार), उ0नि0 अभिषेक कुमार सहित कांस्टेबल विकास यादव, प्रदीप कुमार सिंह, आकाश सिंह व कविन्द्र कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शाहपुर पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ सख्त संदेश गया