Budaun Rape: बदायूं में 30 साल के दरिंदे ने मासूमियत को रौंदा, रक्षक ही बना भक्षक

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी ने मामले में सख्त विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 April 2026, 12:57 AM IST
google-preferred

Budaun: जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 30 वर्षीय युवक ने विश्वास को तार-तार करते हुए 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को त्वरित कार्रवाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

घर आने-जाने का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का पीड़िता के घर पर पहले से ही आना-जाना था। परिवार के लोग उस पर भरोसा करते थे, लेकिन गुरुवार को उसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

US का बड़ा फैसला: रूस-ईरान तेल पर छूट खत्म, भारत पर क्या होगा असर?

परिजनों की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वारदात की जानकारी मिलने ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का एक्शन, चार इंस्पेक्टरों के तबादले किए

सीओ सिटी का बयान: "होगी कठोरतम कार्रवाई"

इस मामले में सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा:

"आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

इस घिनौनी वारदात के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

Location :  Budaun

Published :  17 April 2026, 12:57 AM IST

Advertisement