हिंदी
महराजगंज: नौतनवा में संपत्ति विवाद को लेकर बाप-बेटे में हाथापाई(Source: Dynamite News)
Maharajganj: जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरगबरवा में संपत्ति विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मिली जानकारी के अनुसार, खरगबरवा निवासी लालचंद और उनकी पत्नी मेवाती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मेवाती वर्तमान में अपने बड़े बेटे विनोद के साथ अलग रहती हैं। विवाद की मुख्य जड़ संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है, जिसे लेकर परिवार के दो पक्षों में काफी समय से तनातनी बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व में संपतिहा चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता भी कराया गया था। हालांकि, समझौते के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। बीते कल मेवाती अपने बेटे विनोद के साथ न्याय की गुहार लगाने सीओ (CO) नौतनवा के कार्यालय भी पहुंची थीं।
BIG NEWS: नोएडा में मजदूरों की हड़ताल पर सियासत, सपा डेलिगेशन आने से पहले नेताओं को किया नजरबंद
आज देर शाम एक बार फिर उसी पुराने विवाद को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि पिता और पुत्र आपस में भिड़ गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 के सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे।
Gorakhpur: रिजल्ट से निराशा बनी मौत की वजह, 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
इस पूरे मामले पर नौतनवा थाना प्रभारी (SO) पुरुषोत्तम राव ने बताया:
"यह पिता और पुत्र के बीच का आपसी विवाद है। हाथापाई की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। फिलहाल स्थिति शांत है और दोनों पक्षों को कल थाने पर बुलाया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।"
Location : Maharajganj
Published : 16 April 2026, 11:20 PM IST
Topics : crime news Family Conflict Maharajganj Nautanwa UP News