देवरिया में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, टाटा पंच से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

देवरिया के लार थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान टाटा पंच कार से बिहार ले जाई जा रही 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 7:10 PM IST

Deoria: बिहार में अवैध शराब की सप्लाई से पहले देवरिया पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। लार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टाटा पंच कार को रोककर तलाशी ली तो उसके अंदर अंग्रेजी शराब की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप

पुलिस के मुताबिक, सोमवार 3 अगस्त 2026 को थाना लार पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चुटिया ईंट भट्ठा के पास एक संदिग्ध टाटा पंच कार (UP32PM5018) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 8PM ब्रांड की 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, कुल 245 फ्रूटी पैक (करीब 44.10 लीटर) शराब कार में रखी गई थी।

अब नियम तोड़े तो बचना मुश्किल… देवरिया की सड़कों पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिहार ले जाई जा रही थी शराब

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बरामद अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

आबकारी अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमा

बरामदगी के आधार पर थाना लार में मु0अ0सं0-224/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देवरिया के लवकनी पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, अंबेडकर प्रतिमा विवाद की जमीनी जांच शुरू

एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान

देवरिया पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह कर रहे थे। थाना लार पुलिस की टीम ने सूचना और चेकिंग के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Location :  Deoria

Published :  3 August 2026, 7:10 PM IST