हिंदी
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किया खुलासा (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना रोड (सालडीह बस्ती) में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।
गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: सरेआम युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और एक स्कूटी भी बरामद की है। यह वही स्कूटी बताई जा रही है जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान किया था।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे थे।
वृंदावन की यमुना नदी में पलटी नाव, 25 श्रद्धालु डूबे, अब तक 10 की मौत
एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस फायरिंग के पीछे मुख्य मकसद इलाके में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था। अपराधियों ने इस घटना के जरिए लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी, जिससे आगे चलकर उनसे पैसे वसूले जा सकें।
Location : Jharkhand
Published : 10 April 2026, 4:59 PM IST