वृंदावन की यमुना नदी में पलटी नाव, 25 श्रद्धालु डूबे, अब तक 10 की मौत

वृंदावन के केसी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता हैं। पुलिस और गोताखोरों की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 April 2026, 4:39 PM IST
google-preferred

Vrindavan: वृंदावन में स्थित केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगड़ते ही नाव यमुना नदी में पलट गई। नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु नदी में गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

क्रिकेट के हीरो और फिल्मों की क्वीन आज बने वृंदावन के भक्त, विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंदजी का आशीर्वाद

तीन श्रद्धालुओं की मौत

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेजी से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी तत्काल नदी में उतारा गया, जिन्होंने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया है।

वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति के घर दोहरी मौत से सनसनी, पहले बेटे ने पिता का मर्डर किया, फिर किया सुसाइड

भीड़ बनी चुनौती

दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे बचाव कार्य में कुछ हद तक दिक्कत भी आई। प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और रेस्क्यू टीम को काम करने दें।

Location :  Vrindavan

Published :  10 April 2026, 4:39 PM IST

Advertisement