Stock Market Today: सुबह गिरावट, फिर जोरदार वापसी… सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 23,235 पार…

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी पकड़ ली। निवेशकों की नजर आईटीसी, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों पर बनी हुई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 March 2026, 10:53 AM IST

New Delhi: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने तेजी पकड़ ली। कारोबार की शुरुआत में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले थे। सेंसेक्स 148.13 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,415.79 के स्तर पर ओपन हुआ।

वहीं निफ्टी 50 भी 35 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,116.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और इंडेक्स कभी लाल तो कभी हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। हालांकि कुछ ही समय बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी और इंडेक्स तेजी के साथ ऊपर चढ़ने लगे। सुबह करीब 9 बज के 20 मिनट तक सेंसेक्स करीब 58 अंक की बढ़त के साथ 74,622 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,177 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसके बाद तेजी और मजबूत हुई और बाजार में सकारात्मक माहौल दिखाई देने लगा।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

कारोबार के दौरान कई बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल रहे। इन शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली, जिससे बाजार को भी सहारा मिला। दूसरी ओर कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। टॉप लूजर की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

Share Market Today: हफ्ते की शुरुआत दमदार, गिफ्ट निफ्टी से शेयर बाजार में लौटेगी रौनक? इन स्टॉक्स पर रखें नजर

जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों में निवेश कर रहे हैं। बैंकिंग, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के कुछ शेयरों में खरीदारी का रुख देखने को मिला है।

टाटा स्टील में अच्छी खरीदारी देखने को मिली (Image Source: Google)

शुक्रवार को बाजार में आई थी भारी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार, 13 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 1,470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,151.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

Gold Price Alert: सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

उस दिन बाजार में व्यापक गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप जैसे कई सेक्टर दबाव में रहे थे। बीएसई बास्केट में भी ज्यादातर शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। 30 में से सिर्फ दो शेयर हरे निशान में बंद हुए थे, जबकि 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 March 2026, 10:53 AM IST