Infosys Announcement: शेयरहोल्डर्स को मिलेगा डिविडेंड, 20 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने की तैयारी

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने निवेशकों और नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने प्रति शेयर 25 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 में 20 हजार नए ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की योजना भी बनाई गई है। कंपनी के ताजा वित्तीय नतीजों ने बाजार में नई चर्चा शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 April 2026, 1:38 AM IST
google-preferred

New Delhi: आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Infosys ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ प्रति शेयर 25 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसका सीधा फायदा उन निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास कंपनी के शेयर मौजूद हैं।

अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं, तो उसे 25,000 रुपये का डिविडेंड प्राप्त हो सकता है। इस घोषणा के बाद निवेशकों के बीच कंपनी को लेकर उत्साह बढ़ गया है। डिविडेंड का ऐलान आमतौर पर कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत माना जाता है और यह निवेशकों के भरोसे को मजबूत करता है।

गुरुवार को जारी तिमाही नतीजों में कंपनी ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7,033 करोड़ रुपये था।

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन से कंपनी ने बढ़ाया भरोसा

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी की कुल आय 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 40,925 करोड़ रुपये था।

कंपनी का परिचालन लाभ भी बढ़ा है। इस तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 9,743 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 8,575 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.20 प्रतिशत बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर डीएम सख्त: केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय भी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1.62 लाख करोड़ रुपये थी। कंपनी के सबसे बड़े कारोबार क्षेत्रों में शामिल फाइनेंशियल सर्विसेज से भी मार्च तिमाही में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमान जताया है कि उसकी आय 1.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन 20 से 22 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

20 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी

कंपनी के CEO सलिल पारेख ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए मजबूत प्रदर्शन वाला वर्ष रहा। उन्होंने बताया कि बड़े डील्स और एंटरप्राइज एआई रणनीति ने कंपनी की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस तिमाही में बड़े डील्स का कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 3.2 बिलियन डॉलर रहा, जबकि पूरे साल में यह 14.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। कंपनी के CFO जयेश संघराजका ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी लगभग 20,000 नए ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की योजना बना रही है।

MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए BJP ने उतारे ये चेहरे, देखें पूरी लिस्ट

तिमाही के अंत तक कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,28,594 रही। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने जापान में अपने वैश्विक विस्तार के तहत नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शुरू की है। हालांकि नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और गुरुवार को यह NSE पर 2.90 प्रतिशत गिरकर 1,231.80 रुपये पर बंद हुआ। 23 अप्रैल तक कंपनी का मार्केट कैप 5.15 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Location :  New Delhi

Published :  24 April 2026, 1:38 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement