हिंदी
सोने-चांदी की कीमत (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 31 मई 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दरें राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर और बिलासपुर में लागू हो गई हैं। ऐसे में आभूषण खरीदने से पहले ग्राहकों के लिए ताजा भाव जानना जरूरी है।
Bankbazaar.com के अनुसार रविवार को सोने के दामों में कमी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर लगभग 1,51,670 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,44,450 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को खरीदारी में कुछ राहत मिल सकती है। पिछले दिन की तुलना में दोनों श्रेणियों के सोने के भाव कम हुए हैं।
आज 22 कैरेट सोने की कीमत 14,445 रुपय प्रति ग्राम दर्ज की गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 14,500 रुपय प्रति ग्राम थी। यानी प्रति ग्राम 55 रुपय की कमी दर्ज की गई है।
वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,15,560 रुपय है, जबकि शनिवार को इसका भाव 1,16,000 रुपय था। इसी तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,450 रुपय हो गई है, जो एक दिन पहले 1,45,000 रुपय थी।
24 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 15,167 रुपय में मिल रहा है, जबकि शनिवार को इसकी कीमत 15,225 रुपय थी।
इसके अलावा 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,21,336 रुपय है। एक दिन पहले यह 1,21,800 रुपय थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,670 रुपय दर्ज किया गया है, जो कल 1,52,250 रुपय था।
सोने की कीमतों में गिरावट के विपरीत चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। BankBazaar के अनुसार आज एक ग्राम चांदी की कीमत 290 रुपय बनी हुई है। शनिवार को भी यही दर दर्ज की गई थी।
चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी बाजार में स्थिरता बनी हुई है। आज 1 किलोग्राम चांदी 2,90,000 रुपय में उपलब्ध है। गौरतलब है कि पिछले दिन भी इसकी कीमत 2,90,000 रुपय ही थी। यानी चांदी के बाजार में फिलहाल किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं। ऐसे में आभूषण या निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बाजार जाने से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। रविवार को सोने के दाम में आई गिरावट खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।
Location : New Delhi
Published : 31 May 2026, 8:29 AM IST