Gold Price Today: हफ्तेभर में सोना 220 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज, जानिए ताजा भाव

देशभर के सर्राफा बाजारों में पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक और घरेलू कारकों के असर से 24 कैरेट सोना 220 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 5000 रुपये की भारी फिसलन आई है।

Updated : 13 September 2026, 8:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजारों में पिछले एक हफ्ते के दौरान कीमती धातुओं के रुख में नरमी दर्ज की गई है। घरेलू और वैश्विक स्तर पर सक्रिय तमाम कारकों के प्रभाव से सोने और चांदी दोनों के भाव नीचे आए हैं। बीते सात दिनों के भीतर देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 220 रुपये तक की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना भी लगभग 200 रुपये तक सस्ता हुआ है। कीमती धातुओं के इस ताजा रुख ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

वैश्विक बाजार का असर और अंतरराष्ट्रीय कीमतें

कीमतों में आई इस सुस्ती के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के आंकड़े भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वैश्विक मोर्चे पर हाजिर सोना कमजोर होकर 4,363.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। वैश्विकि बाजार में सोने के भाव में एक सप्ताह के भीतर करीब डेढ़ प्रतिशत की कमजोरी आंकी गई है। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी फिसलकर 64.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार की चाल पर इन वैश्विक संकेतों का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है।

Gold Price Today: फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सर्राफा बाजार में हलचल, लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम

प्रमुख महानगरों और राज्यों में सोने के ताजा भाव

देश के बड़े शहरों की बात करें तो 13 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध रहा। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि इन सभी शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इसके अलावा भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

इंदौर सराफा बाजार का हाल

शनिवार के दिन मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की भौतिक मांग बीते शुक्रवार की तुलना में बेहतर नजर आई। इस दौरान इंदौर में सोने का औसत भाव 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। स्थानीय स्तर पर खरीदारी का यह सकारात्मक रुझान बाजार में कुछ राहत जरूर लेकर आया है।

Gold Price Crash: सोना फिर हुआ सस्ता, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, क्या अब ज्वेलरी खरीदने का है सही समय?

चांदी की कीमतों में बड़ी फिसलन

सोने के मुकाबले चांदी के मोर्चे पर निवेशकों को अधिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। बीते एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की भारी गिरावट आई है। इस समय देश में चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। यदि इस वर्ष की शुरुआत से तुलना की जाए तो जनवरी महीने में चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर यानी 4,000,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची थी, जिसके बाद से अब तक यह कीमती धातु अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 40 प्रतिशत तक टूट चुकी है।

Location :  New Delhi

Published :  13 September 2026, 8:46 AM IST

Advertisement