झटका या राहत? सावन के तीसरे सोमवार को औंधे मुंह गिरे सोने और चांदी के भाव, तुरंत चेक करें नए रेट

सोमवार, 17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार पर देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोना सस्ता हुआ है। वहीं, आयात शुल्क बढ़ने के कारण जुलाई में चांदी के आयात में 66% की भारी कमी आई है।

Updated : 17 August 2026, 9:26 AM IST
google-preferred

New Delhi: सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर सोने और चांदी के बाजार से निवेशकों और ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी सोमवार, 17 अगस्त को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार आसमान छू रहे सोने और चांदी के तेवर आज थोड़े ढीले पड़े हैं, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है।

प्रमुख महानगरों में क्या चल रहा है भाव?

देशभर के बड़े शहरों में आज सोने के दाम काफी आकर्षक स्तर पर आ गए हैं-

दिल्ली: राजधानी में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु: इन सभी प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,120 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अन्य शहर: अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,170 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,42,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Hike: आसमान छूने लगे सोना-चांदी के दाम, एक झटके में इतने हजार महंगे हुए भाव, तुरंत चेक करें नए रेट

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के खरीदारों के लिए भी आज का दिन सस्ता साबित हो रहा है। 17 अगस्त की सुबह चांदी की कीमतें लुढ़ककर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। हालांकि पिछले हफ्ते चांदी के दामों में करीब 5,000 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन आज आई इस गिरावट ने बाजार का रुख बदल दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

Gold Rate Today: सोने के दाम फिसले, चांदी भी हुई सस्ती; जानिए आपके शहर में आज का ताजा भाव

वैश्विक बाजार और आयात नियमों का असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर डालें तो हाजिर सोना 4,379.9 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जबकि पिछले हफ्ते वैश्विक कीमतों में लगभग 0.9 प्रतिशत की तेजी आई थी। इसके अलावा, सरकार द्वारा 13 मई को आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने का असर अब खुलकर सामने आ रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई महीने में सोने का आयात मामूली रूप से 4.77 प्रतिशत बढ़कर 4.16 अरब डॉलर रहा, जबकि चांदी का आयात भारी भरकम 66.1 प्रतिशत की जोरदार गिरावट के साथ महज 17.16 करोड़ डॉलर पर सिमट गया।

Location :  New Delhi

Published :  17 August 2026, 9:26 AM IST

Related News

Advertisement