
रातोंरात बदले कई जिलों के बड़े अधिकारी
Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने बुधवार देर रात को ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया। शासन ने रोतों रात 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), नगर आयुक्तों, अपर जिलाधिकारियों (ADM) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
हल्द्वानी, रुड़की, रुद्रपुर और काशीपुर समेत कई जिलों में यह नियुक्तियां की गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देती रहेंगी।
देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। दीपक अभी तक सीडीओ पिथौरागढ़ थे।
इसी तरह, अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अनामिका की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की भेजा गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाया गया है। उनकी जगह गन्ना चीनी काशीपुर से पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है।
अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस रामजी शरण शर्मा को हटाकर अपर निदेशक आईटीडीए बनाया गया है। पीसीएस तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए से मुक्त कर दिया गया है। वे स्मार्ट सिटी का काम देखते रहेंगे।
उत्तराखंड पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है! 198 पदों का प्रस्ताव UKSSSC को भेजा गया
इस फेरबदल में नगर निगमों, जिला प्रशासन, पंचायतीराज, पर्यटन विकास परिषद, आईटीडीए (ITDA) और कुंभ मेला प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी प्रभावित हुए हैं। कई युवा IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि PCS अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और निकायों में नई तैनाती दी गई है।
Location : Dehradun
Published : 12 November 2026, 1:46 AM IST