यूपी में चली तबादला एक्सप्रेसवे: 6 महीने में कानपुर से वापस ग्रेटर नोएडा आए विजय रावल, सतेंद्र गिरी समेत ये भी हुए इधर-उधर

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर तेज हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा में कई वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इससे विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियां और बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 31 May 2026, 11:49 AM IST

Noida: उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है, जिसे अक्सर ‘स्थानांतरण एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है। इस बार इस फेरबदल में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों सहित कई औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के कई वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नए चेहरे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विजय रावल के अतिरिक्त, यूपीसीडा से राजीव कुमार को वरिष्ठ प्रबंधक और ज्ञानेंद्र यादव को सहायक निदेशक (उद्यान) के पद पर तैनात किया गया है। नोएडा प्राधिकरण में कई नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। धर्मेंद्र कुशवाहा और बृजेश कुमार कश्यप को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।

Bureaucracy News: कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोंसले? जिनकी चेतावनी से कांप उठा मेरठ का गैंगस्टर परिवार

इनका भी हुआ ट्रांसफर

प्रभात यादव भी यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) का पदभार संभालेंगे। ग्रेटर नोएडा से नरोत्तम को नोएडा में प्रबंधक (सिविल) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बीड़ा (झांसी) के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह को नोएडा में प्रबंधक और यूपीसीडा से संतोष कुमार को ओएसडी के पद पर भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा से बुद्ध विलास को नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

Bureaucracy News: जानिए कौन हैं IPS देवेश चंद्र श्रीवास्तव जिन्हें मिली तिहाड़ जेल के DG की कमान  

इन अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर

  • नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी को यीडा में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) के पद पर भेजा गया है।
  • नोएडा के प्रबंधक कुलदीप कुमार को ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।
  • नोएडा में प्रबंधक पद पर कार्यरत सुषमा को बीड़ा, झांसी में प्रबंधक (सिस्टम) के पद पर भेजा गया है।
  • नोएडा से प्रेमचंद सेन और अंकित राजपूत को कानपुर स्थित यूपीसीडा भेजा गया है।
  • ग्रेटर नोएडा से योगेंद्र पाल सिंह को बीड़ा, झांसी में प्रबंधक और विवेक कुमार को यूपीसीडा में प्रबंधक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Location :  Noida

Published :  31 May 2026, 11:37 AM IST