यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले; बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, हापुड़ समेत कई जिलों को मिले नए एसपी; देखिये सूची

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुजफ्फरनगर, बलिया, जौनपुर, मऊ और गाजीपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। जानिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 October 2026, 2:14 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन के आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 20 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, जालौन, मऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और आजमगढ़ समेत कई जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

बस्ती और जौनपुर में बदले पुलिस कप्तान

तबादला आदेश के मुताबिक बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर के मौजूदा एसपी कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। इन बदलावों के साथ दोनों जिलों की पुलिस कमान में बड़ा परिवर्तन हुआ है।

गाजीपुर और बलिया में भी बड़ा फेरबदल

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईराज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के जरिए पूर्वांचल के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, PCS के साथ 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

मऊ से मुजफ्फरनगर तक नए अफसरों की तैनाती

आदेश में मऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और आजमगढ़ समेत कई जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। मऊ के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सर्वेश कुमार मिश्रा की तैनाती की गई है। वहीं मुजफ्फरनगर में सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अन्य जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मथुरा, जालौन और हापुड़ में भी बदले अधिकारी

तबादला सूची के अनुसार आलोक राज नारायण को हरदोई से मथुरा भेजा गया है। पूर्णेन्दु सिंह को डीजीपी मुख्यालय से बागपत की जिम्मेदारी दी गई है। मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ से हापुड़ भेजा गया है। वहीं सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से जालौन स्थानांतरित किया गया है।

यहां पढ़ें तबादलों की सूची

वरिष्ठ अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादलों की सूची

यूपी में दो वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई कमान: अर्चना अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के बाद बीएल मीणा को बड़ी जिम्मेदारी

कई जिलों में बदलेगी पुलिसिंग की दिशा

IPS अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती के बाद कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।

Location :  Lucknow

Published :  7 October 2026, 1:53 PM IST