Site icon Hindi Dynamite News

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 संयुक्त सचिव अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रमुख नामों में शकील अहमद सिद्दीकी शामिल हैं, जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्त किया गया है।
Post Published By: Asmita Patel
Published:
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 संयुक्त सचिव अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। लंबे समय से प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इन तबादलों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। जिनमें शकील अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद्र तिवारी, अनिल कुमार सिंह, आशुतोष चंद्र पांडे और विनोद कुमार सिंह प्रमुख हैं। शासन ने इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कई संयुक्त सचिव को नई जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि शासन ने यह कदम प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और विभागों के कामकाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया है। कई अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे या प्रतीक्षा सूची में शामिल थे। अब उन्हें अलग-अलग विभागों में स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आने वाले दिनों में सरकार कुछ अन्य विभागों में भी फेरबदल कर सकती है, जिसमें विशेष सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी नई तैनाती मिल सकती है। फिलहाल, ये 15 तबादले शासन की ओर से जारी नवीनतम प्रशासनिक आदेश का हिस्सा हैं।

बुलंदशहर में फांसी पर लटका मिला पूर्व प्रधान का शव, आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस

  1. शकील अहमद सिद्दीकी लंबे समय से प्रतीक्षारत थे, उनको उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
  2. रमेश चंद्र तिवारी को वित्त विभाग से हटाकर युवा कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
  3. आशुतोष चंद्र पांडे को गृह विभाग से हटाकर वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. अनिल कुमार सिंह को सहकारिता विभाग से हटाकर राजस्व विभाग में भेजा गया है।
  5. विनोद कुमार सिंह को धर्मार्थ कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
  6. विचित्र नारायण का खाद्य एवं रसद विभाग से तबादला कर अन्य विभाग में किया गया है।
  7. अरविंद कुमार शुक्ला को राज्य संपत्ति विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  8. राम प्रकाश सिंह को राजस्व विभाग से हटाकर सचिवालय प्रशासन विभाग में भेजा गया है।
  9. विनोद कुमार द्विवेदी को समन्वय विभाग में नई तैनाती दी गई है।
  10. पुष्पेंद्र सिंह का भी तबादला किया गया है, उन्हें सार्वजनिक उद्यान विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  11. विनय कुमार को उद्यान विभाग से हटाकर राष्ट्रीय एकीकरण विभाग भेजा गया है।
  12. सत्य प्रकाश सिंह को गृह विभाग में भेजा गया है।
  13. प्रेम कुमार पांडे को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  14. महेंद्र कुमार त्रिपाठी को गृह विभाग में सयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
  15. प्रमेन्द्र कुमार गुप्ता को गृह विभाग से हटाकर भाषा विभाग में भेज दिया गया।
Exit mobile version