उत्तराखंड पुलिस में बंपर तबादले: नैनीताल में 4 निरीक्षकों और 47 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर, देखिये पूरी सूची

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 निरीक्षकों और 47 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर में भी एसएसपी अजय गणपति ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 May 2026, 12:06 PM IST
google-preferred

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 4 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) समेत कुल 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर्स) के तबादले कर दिए गए हैं।

इस बंपर ट्रांसफर लिस्ट के जारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। SSP ने स्थानांतरण सूची में शामिल सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे बिना किसी देरी के तत्काल अपने नवनियुक्त स्थान के लिए रवाना हों और वहां का कार्यभार संभालें।

इन थानों और कोतवालियों में बदले गए प्रभारी

SSP द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील थानों, कोतवालियों और चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। तबादला सूची के तहत निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से हटाकर काठगोदाम का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, चोरगलिया में तैनात निरीक्षक हरपाल सिंह को अब तल्लीताल कोतवाली की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, डीसीआरबी में तैनात राजेंद्र सिंह रावत को मल्लीताल कोतवाली की बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इन बड़े चेहरों के बदलने से थानों की कार्यप्रणाली में नए बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

नैनीताल में बड़ा एक्शन: चर्चित बाहुबली नरेश पांडे घर से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

उपनिरीक्षक और चौकी स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव

निरीक्षकों के साथ-साथ उपनिरीक्षक (एसआई) स्तर पर भी कप्तान ने कैंची चलाई है। आदेश के मुताबिक विमल मिश्रा को काठगोदाम से हटाकर तल्लीताल का वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) बनाया गया है। रामनगर में तैनात तारा सिंह राणा को चोरगलिया भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में मौजूद अनीस अहमद को खनस्यू का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, लालकुआं, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर और मुखानी जैसे कई संवेदनशील और वीआईपी क्षेत्रों में तैनात चौकी प्रभारियों और महिला उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में भी भारी रद्दोबदल किया गया है, ताकि थानों में जनता की सुनवाई और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

नैनीताल में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 7 कुख्यात बदमाश 6 महीने के लिए जिला बदर

रुद्रपुर में भी एसएसपी अजय गणपति ने दी नई तैनातियां

नैनीताल के साथ-साथ पड़ोसी जिले ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भी पुलिस महकमे के भीतर भारी फेरबदल देखने को मिला है। रुद्रपुर में एसएसपी अजय गणपति ने भी कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले किए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने ट्रांसफर किए गए सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को निर्देशित किया है कि वे तुरंत अपनी नई पोस्टिंग वाले क्षेत्रों में जाकर कमान संभालें और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धरातल पर ठोस और कड़े कदम उठाएं। दोनों जिलों के कप्तानों द्वारा अचानक किए गए इन तबादलों के बाद नए कप्तानों ने अपनी-अपनी चौकियों और थानों में जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Location :  Nainital

Published :  22 May 2026, 12:06 PM IST

Advertisement