UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 IAS अफसरों का तबादला, गोरखपुर-महराजगंज समेत इन जिलों में बदले संयुक्त मजिस्ट्रेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में गोरखपुर, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जिलों को नए अधिकारी मिले हैं।

Post Published By: Komal Pandey
Updated : 17 August 2026, 5:21 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी है। इन अधिकारियों की तैनाती से कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, अलग-अलग जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर रहे अधिकारियों को अब संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुरादाबाद से शाहजहांपुर भेजे गए आदित्य श्रीवास्तव

तबादला सूची के अनुसार मुरादाबाद में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं फतेहपुर में तैनात नौशीन को बस्ती भेजा गया है। उन्नाव के सहायक मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा को बदायूं में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बिजनौर में तैनात कुणाल रस्तोगी का तबादला गोरखपुर किया गया है। उन्हें गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली है। गाजियाबाद से अयान जैन को आजमगढ़ भेजा गया है। उन्हें आजमगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 36 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, विभाग में मचा हड़कंप

आगरा और प्रयागराज के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत आगरा में तैनात शिवम कुमार को महराजगंज का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं प्रयागराज से अनिमेष वर्मा को देवरिया भेजा गया है। मिर्जापुर में तैनात अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ से शुभांशु कटियार का तबादला जौनपुर किया गया है। वहीं सहारनपुर में तैनात विनोद कुमार मीना को औरैया में नई तैनाती मिली है। कन्नौज में तैनात अर्पित कुमार को प्रयागराज भेजा गया है, जहां वह संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सुल्तानपुर से कानपुर देहात भेजीं गईं रिदम आनंद

तबादला सूची में रिदम आनंद का भी नाम शामिल है। उन्हें सुल्तानपुर से स्थानांतरित कर कानपुर देहात में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। लखनऊ में तैनात रमेश चंद्रा वर्मा को बलिया भेजा गया है। वहीं झांसी में तैनात जी अक्षय दीपक को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाराबंकी में तैनात तेजस के को मैनपुरी में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी में तैनात मनीषा धावे का तबादला झांसी किया गया है।

देवरिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी अभिजीत आर शंकर ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, कई निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

सिद्धार्थनगर से रायबरेली और मुजफ्फरनगर से लखनऊ तबादला

सिद्धार्थनगर में तैनात आयुष अग्रवाल को रायबरेली में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात अपराजिता आर्यन को लखनऊ भेजा गया है। उन्हें राजधानी में संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह सरकार की ओर से जारी सूची में कुल 18 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

Location :  Lucknow

Published :  17 August 2026, 3:19 PM IST