
12 उप निरीक्षकों के तबादले
Maharajganj : जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 उप निरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण चौकियों और थाना क्षेत्रों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार उप निरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय को पनियरा चौकी से स्थानांतरित कर बृजमनगंज थाना क्षेत्र की लेहड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लेहड़ा चौकी पर तैनात पंकज यादव को कस्बा पनियरा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अमित सिंह को परतावल चौकी से धानी चौकी और आलोक कुमार राय को धानी बाजार चौकी से परतावल चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्र सोनौली चौकी का दायित्व अब उमाकांत सरोज को सौंपा गया है। जिन्हें ठूठीबारी थाना से स्थानांतरित किया गया है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को देखते हुए यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
आशुतोष पाठक को नौतनवा थाना से जखिरा चौकी भेजा गया है, जबकि प्रशांत दूबे को आईटीएम चौकी से नौतनवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनिकेत सिंह को श्यामदेउरवा थाना से स्थानांतरित कर आईटीएम चौकी की कमान सौंपी गई है।
मनोज यादव को कोठीभार थाना से चिउटहां चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनाती से क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी।
शहर क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। विजय गौड़ को सिन्दुरिया थाना से स्थानांतरित कर नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पवन कुमार को कोतवाली से सेवतरी चौकी (परसामलिक) तथा दीपक मिश्रा को घुघली थाना से कतरारी चौकी (श्यामदेउरवा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 11 June 2026, 7:03 AM IST