Bihar: बिहार में जारी वोट अधिकार रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर दिखाई दिए। इस बार भाई-बहन की जोड़ी अलग अंदाज में दिखी। दोनों एक साथ एक ही बुलेट पर बैठे हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे।
बाइक रैली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के बाइक पर हेलमेट पहनकर बैठीं हैं। वहीं, वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। महागठबंधन के नेताओं की तरफ से स्टालिन को वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था। खास बात यह रही कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा भी साथ खड़ी थीं। दोनों के ऊपर बुलडोजर से फूलों की बारिश भी की गयी। साथ ही राहुल गांधी के पास आने की लोगों में होड़ सी मच गई। अंत में किसी तरह राहुल गांधी का काफिला दरभंगा के खरुआ गांव पंहुचा। जहां फकरुद्दीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कालेज में रात्रि विश्राम हुआ।
वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को खत्म
वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को महागठबंधन की पटना में होने वाली रैली के बाद खत्म होगी. जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विपक्ष के नेताओं का जूटान होगा और वहां से सड़क पर विपक्ष के तमाम नेता मार्च निकालेंगे