शराब, ब्रांडेड जींस और कैश देख ईमान खो बैठे दारोगा जी: जुआरी को पकड़ा, नजराना लेकर चुपचाप छोड़ा

पटना के पीरबहोर थाने में तैनात दारोगा इंताफ अली पर लगा सनसनीखेज आरोप! जुआरी को पकड़ने के बाद 3500 रुपये, शराब और नए ब्रांडेड कपड़े लेकर चुपचाप छोड़ दिया। डीएसपी ने दिए जांच के आदेश, नपना तय। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 September 2026, 10:29 AM IST

Patna: बिहार की राजधानी पटना में कानून के रखवालों की करतूत ने एक बार फिर पूरी पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। पीरबहोर थाने में तैनात दारोगा इंताफ अली पर एक जुआरी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है।

हैरत की बात यह है कि इस सौदेबाजी में दारोगा जी को केवल नकद रकम ही नहीं, बल्कि नए ब्रांडेड कपड़े और शराब के दो टेट्रा पैक भी रास आ गए। नजराना मिलते ही पुलिस अफसर का दिल ऐसा पिघला कि जुआरी को सीधे घर रवाना कर दिया।

गलियों में जुए की महफिल और फिल्मी अंदाज़ में पुलिस की रेड

मामला दरियापुर फकीरवाड़ा इलाके का है, जहां चार से पांच युवक छिपकर जुआ खेल रहे थे। इसी बीच दारोगा इंताफ अली अपने एक सहयोगी सिपाही के साथ अचानक मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे।

बीच गंगा में काल बनी लापरवाही! बिहार के तेरसिया दियारा के पास पलटी नाव, 3 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस की आहट मिलते ही अधिकांश जुआरी अंधेरी गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन पटना सिटी निवासी सोनू उर्फ 'चिकनी' हत्थे चढ़ गया। सोनू खेतान मार्केट की एक कपड़े की दुकान में काम करता है।

3500 की नकदी, दो टेट्रा पैक शराब और दो जोड़ी जींस पर हुआ सौदा

जब पुलिसकर्मियों ने सोनू की तलाशी ली, तो उनके हाथ 180 एमएल के दो टेट्रा पैक शराब, 3500 रुपये नकद और बाजार से खरीदे गए दो जोड़ी नए जींस-शर्ट लगे। आरोप है कि यह सामान देखते ही दारोगा साहब की नीयत बिगड़ गई। कानून का डंडा चलाने के बजाय दारोगा ने सारा सामान 'नजराने' के रूप में अपने पास जमा कर लिया और जुआरी सोनू को हिदायत देकर रफूचक्कर कर दिया।

खाकी में प्रमोशन का शानदार मौका! बिहार होमगार्ड्स के लिए कंपनी कमांडर पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

डीएसपी के सख्त तेवर, विभागीय कार्रवाई की लटकी तलवार

खाकी और अपराधी के बीच हुई यह डील ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी और मामला आला अधिकारियों के कानों तक पहुंच गया। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएसपी ने साफ कहा है कि खाकी की आड़ में ऐसी गुंडागर्दी और साठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Patna

Published :  9 September 2026, 10:29 AM IST