Bihar Rain Alert: अगले 24 घंटे रहें सावधान! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार में मॉनसून की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गया सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 23 August 2026, 6:27 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी पड़ गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम की सक्रिय प्रणालियों के कारण कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

फॉरबिसगंज सबसे गर्म

अररिया जिले का फोर्ब्सगंज पिछले 24 घंटों में बिहार का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान मोतिहारी में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Patna: बिहार जेल महकमे में महा-फेरबदल: एक साथ 30 उपाधीक्षकों का तबादला, जानिये सरकार ने क्यों चलाया ये हंटर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा, मॉनसून ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम भी बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

कल भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कल पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गया जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने के खतरे को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें - Patna: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कातिलाना हमला: धारदार हथियार से किया वार, पटना रेफर

सावधानी बरतने की अपील

बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खुले खेतों या अन्य खुली जगहों पर जाने से बचें। बारिश और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होना भी खतरनाक हो सकता है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है और कुछ जगहों पर नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। इसलिए, लोगों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की जाती है।

Location :  Patna

Published :  23 August 2026, 6:27 PM IST

Related News

Advertisement