बिहार की राजनीति से निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार की विदाई

आखिरकार 20 साल से बिहार की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले जेडीयू के दिग्गज नेता नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति से बाय बाय बोल दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 April 2026, 4:36 PM IST
google-preferred

Patna: आखिरकार 20 साल से बिहार की राजनीति में अपनी छाप छोड़ने वाले जेडीयू के दिग्गज नेता नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति से बाय बाय बोल दिया है। राज्यपाल को त्यागपत्र सौंपने  के बाद बेहद ही शालीनता के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहारवासियों को अपना संदेश दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के कार्यों में लगे हुए हैं।

सरकार ने शुरू से ही सभी वर्गों का विकास किया है, चाहे हिंदू हों, मुस्लिम हों, उच्च वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, अति पिछड़ा वर्ग हो, दलित हों या महादलित सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में कार्य हुआ है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

DN Exclusive: वहां की ग्राउंड रिपोर्टिंग, जहां से शुरू हुई मजदूरों की हिंसक हड़ताल, लाइव देखें नोएडा में लॉकडाउन वाली तस्वीरें

विकास कार्यों को मिलेगी गति

नीतीश कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया गया है। 2030 तक के लिए ‘सात निश्चय-3’ का गठन किया गया है। इससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी और बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।

नितीश ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार और अधिक तेजी से विकसित होगा, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। किया है और लंबे समय से निरंतर उनकी सेवा की है।

सम्राट चौधरी बिहार के नए “सम्राट”

नए सरकार करेगी अपना काम

इसी क्रम में आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब नई सरकार राज्य का कार्यभार संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी अच्छा काम होगा और बिहार निरंतर प्रगति करता रहेगा।  बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

Location :  Patna

Published :  14 April 2026, 4:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement