CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: ‘महिला रोजगार योजना’ को मिली मंजूरी, इनको मिलेगा आर्थिक सहयोग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य की प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से यह जानकारी साझा की।