Bihar: एक सफर और पल भर में सब खत्म! बिहार में हादसे ने छीन ली एक ही परिवार की 5 जिंदगियां

मंगलवार सुबह बिहार के लखीसराय जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लखीसराय जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एब बच्चे समेत चार बाकी के लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 November 2026, 8:30 AM IST
google-preferred

Lakhisarai: मंगलवार सुबह बिहार के लखीसराय जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लखीसराय जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एब बच्चे समेत चार बाकी के लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए। यह घटना लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर गुनसागर गांव के पास हुई। जो तेतरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

एक ही परिवार के थे सभी लोग

मिली न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार सुबह जब यह गाड़ी लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग से गुजर रही थी तभी गुनसागर गांव के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी  भयंकर थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

Bihar News

एक ही परिवार के थे सभी लोग (AI Img Generated)

एक साथ मौके पर पांच लोगों की मौत

इस भीषण हादसे में एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की  मौत हो गई। जबकि एक बच्चे और एक महिला समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप ये घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत लखीसराय सदर हॉस्पीटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच मृतकों में से चार के शव लखीसराय सदर अस्पताल लाए गए हैं।स्कॉर्पियो चालक का शव अभी भी क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर फंसा हुआ है। पुलिस और बचाव दल उसे बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।

Weather Alert: देश में मौसम की दोहरी मार; दक्षिण के 8 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-बिहार-UP में ठंड और कोहरे का अलर्ट

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हादसे की खबर फैलते ही वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के कारण लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया।

Location :  Lakhisarai

Published :  24 November 2026, 8:30 AM IST

Advertisement