

बिहार के गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में बवाल के बाद दूल्हा गायब हो गया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में बवाल के बाद किन्नरों ने दूल्हे को अगवा कर लिया। दूल्हे के अपहरण से इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं बारातियों में हड़कंप मच गया, वहीं दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गए। हैरान करने वाली बात ये है कि अपहरण के बाद घंटों तक दूल्हे का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस ने दूल्हे को सीवान जिले से बरामद कर लिया। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर किन्नरों ने दूल्हे को किडनैप क्यों किया?
क्या है पूरा मामला
दरअसल गोपालगंज में शादी समारोह के बाद मंडप से दूल्हे का अपहरण हो गया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन के गांव में सनसनी फैल गई। वहीं गोपालगंज पुलिस ने दूल्हे के लोकेशन के आधार पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को सीवान जिले के जामो बाजार से बरामद कर लिया गया। घटना शुक्रवार की देर रात नगर थाने के साधु चौक की है। जहां बारात दिघवा दुबौली से आई थी, इस शादी समारोह में डांस करने के लिए थर्ड जेंडर को बुलाया गया था। तभी नाच के दौरान ग्रामीणों से मारपीट हो गई।
दूल्हे को छोड़ने के एवज में पैसे की मांग
इसी बीच तीसरे जेंडर ने दूल्हे को अगवा कर लिया और भाग निकले। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में सूचना दी। फिर पुलिस ने दूल्हे का लोकेशन ट्रेस कर उसे सीवान जिले से बरामद कर लिया। वहीं तीसरे जेंडर ने दूल्हे को छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। जानकारी के अनुसार दूल्हे को अब तक जामो थाने में रखा गया है। इस संबंध में दूल्हे के भाई रवि शर्मा ने बताया कि उसके भाई को नाच पार्टी के लोगों ने अगवा कर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस सभी को पकड़कर जामो ले आई है, लेकिन दूल्हे को नहीं छोड़ रही है। जिसके कारण विदाई नहीं हो पा रही है।
UP ATS ने दिल्ली से किया ISI Agent गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, जासूसी को लेकर खुलासा