Bihar MLC Election2026: बिहार की सियासत में बड़ा खेल शुरू! 10 MLC सीटों पर चुनाव की घोषणा, किसका पलड़ा होगा भारी?

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। NDA और महागठबंधन के बीच सीटों के गणित को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, जबकि नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी उपचुनाव होगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 May 2026, 3:44 PM IST
google-preferred

Bihar MLC Election: बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच चुनाव आयोग ने विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि 1 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। यह चुनाव कई बड़े राजनीतिक चेहरों के लिए अहम माना जा रहा है।

1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग के अनुसार 1 जून से 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। यदि नामांकन 10 से अधिक नहीं हुए तो 11 जून को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।

18 जून को होगा मतदान और मतगणना

यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी।

कई दिग्गजों की सीटें हो रही खाली

इस चुनाव में डॉ. कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, मोहम्मद फारूख, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीकर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह जैसे नेताओं का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।

बिहार में ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन: पूर्व सांसद के मकान में चल रहा था नशे का काला कारोबार, जानें कैसे हुआ खुलासा

NDA और विपक्ष में सीटों का गणित बिगड़ा

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार जदयू की 5, भाजपा की 2 और राजद की 2 सीटें खाली हो रही हैं। कांग्रेस को इस बार बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है क्योंकि संख्या बल के अभाव में वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। वहीं एनडीए के भीतर दो मंत्रियों के परिषद में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Location :  Patna

Published :  26 May 2026, 12:27 PM IST

Advertisement