UP: चुनाव में खर्च का ब्योरा न देने पर यूपी चुनाव आयोग ने 127 दलों को जारी किया नोटिस
उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च का ब्योरा न देने के कारण 127 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इनमें आजाद समाज पार्टी सहित अन्य दल भी शामिल हैं। आयोग ने इन दलों से 15 दिन के भीतर कारण बताने को कहा है।