दिल्ली बैठक में तय हुए चेहरे, पटना में शपथ से पहले जानें कौन-कौन बन सकता है मंत्री?

बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है। सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली में फाइनल माना जा रहा है, जानें कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 3:12 PM IST

Patna: बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। राजधानी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में इस मुद्दे पर अहम बैठक जारी है, जिसकी अध्यक्षता संजय सरावगी कर रहे हैं। बैठक में संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसाणिया समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।

7 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के अनुसार, 7 मई को गांधी मैदान में भव्य समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई बड़े चेहरे इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे इसका राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास मत

गठबंधन दलों के बीच संतुलन की रणनीति

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) और हम पार्टी के बीच संतुलन बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पहले चरण में सिर्फ मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी, लेकिन अब पूर्ण मंत्रिपरिषद के गठन की दिशा में काम तेज हो गया है। सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर मंथन जारी है।

कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?

BJP

  • मंगल पाण्डेय
  • रामकृपाल यादव
  • दिलीप जायसवाल
  • श्रेयसी सिंह
  • लखेंद्र पासवान
  • संगीता कुमारी
  • रमा निषाद
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
  • अरूण शंकर प्रसाद
  • संजय सिंह टाईगर
  • विजय कुमार सिन्हा

JDU

  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह
  • मदन सहनी
  • जमा खां
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • बुलो मंडल
  • जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा
  • श्वेता गुप्ता या ललन सर्राफ

बिहार की सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा, सीएम संभालेंगे 29 विभाग; जानिये किसको क्या मिला

अन्य दलों से संभावित चेहरे

एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी इस विस्तार में जगह दी जाएगी। एलजेपी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अच्छे और सक्षम लोगों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।

Location :  Patna

Published :  5 May 2026, 3:12 PM IST