बिहार की सम्राट सरकार में विभागों का बंटवारा, सीएम संभालेंगे 29 विभाग; जानिये किसको क्या मिला

नई सरकार के गठन के बाद बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं, जिनमें गृह, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल शामिल हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 April 2026, 5:43 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार की सत्ता के लिये बुधवार का दिन कई मायनों में बेहद अहम रहा। सुबह मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी सरकार के शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग होंगे। उनके पास गृह विभाग भी रहेगा। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को भी अहम जिम्मेदारियां दी गईं है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी को 10 विभाग सौंपे गये हैं।

सीएम सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी रखी है। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, स्वास्थ्य, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, कृषि और पथ निर्माण जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

विजय कुमार चौधरी के पास 10 विभाग

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन विभागों को सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। ये विभाग पहले भी जदयू के पास ही रहे हैं।

Location :  Patna

Published :  15 April 2026, 5:43 PM IST

Advertisement