हिंदी
Hero MotoCorp की Flex Fuel बाइक (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: भारत में लगातार बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच आज एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। देश की पहली Flex Fuel तकनीक वाली मोटरसाइकिल को आज औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ ही दोपहिया वाहन क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है।
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp की ओर से यह Flex Fuel मोटरसाइकिल पेश की जाएगी। कंपनी आज इस बाइक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है, जिससे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वैकल्पिक ईंधन तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।
Bajaj Auto डीलरशिप पर बड़ा घोटाला! वायरल डायरी ने खोली ठगी की परतें, दर्जन भर ग्राहक शिकार
इस खास लॉन्च इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री इस तकनीक को भारत में ग्रीन फ्यूल और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं।
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मॉडल में यह तकनीक दी जाएगी, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि Hero Splendor और Hero HF Deluxe जैसे लोकप्रिय मॉडलों में Flex Fuel तकनीक दी जा सकती है। ये दोनों बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में शामिल हैं।
Flex Fuel तकनीक वाले वाहनों को 100 प्रतिशत ईथेनॉल पर चलाया जा सकता है। इसके अलावा भारत में फिलहाल 85 प्रतिशत ईथेनॉल मिश्रण (85% ethanol और 15% पेट्रोल) के साथ भी इन इंजनों को चलाने की संभावना है। यह तकनीक पेट्रोल की निर्भरता को कम करने में मदद करेगी और ईंधन की लागत में भी कमी ला सकती है।
Auto Tips: क्या आप जानते हैं CNG भरवाते समय गाड़ी से क्यों उतरना पड़ता है?
Hero MotoCorp ने इस तकनीक को पहले भी प्रदर्शित किया था। वर्ष 2025 में आयोजित भारत मोबिलिटी इवेंट में कंपनी ने 85 प्रतिशत ईथेनॉल पर चलने वाली Flex Fuel मोटरसाइकिल को शोकेस किया था। उस समय भी इस तकनीक को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
भारत में हर महीने लाखों वाहन बिकते हैं, जिनमें बड़ी संख्या मोटरसाइकिलों की होती है। इन वाहनों के लिए भारी मात्रा में पेट्रोल की जरूरत होती है। ऐसे में Flex Fuel तकनीक को पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 3 June 2026, 11:04 AM IST
Topics : Automotive News Bike Launch 2026 Ethanol Fuel Bike Flex Fuel Motorcycle India First Flex Bike
No related posts found.