फतेहपुर में दो भाईयों ने किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

फतेहपुर में समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां दो भाईयों ने गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 June 2017, 1:19 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: सरकार आये दिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए-नए दांवे करती नजर आ रही है लेकिन इसके बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला खखरेडू थाना क्षेत्र का है। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव में रहने वाले दो भाईयों ने दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: चॉकलेट का लालच दे 5 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

बता दें कि 11 जून की शाम किशोरी अपनी सहेली के घर से वापस आ रही थी तभी गांव के रहने वाले चचेरे भाईयों ने किशोरी को ज़बरन पकड़ लिया और उसे सूने मकान में ले गए। जहां दोनों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके कारण पीड़िता चुप रही लेकिन पीड़िता के गुमसुम रहने पर परिजनों को आशंका हुई। बार-बार पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को शनिवार की सुबह घटना के बारे में सारी जानकारी दी। इस घटना में गांव के किसी व्यक्ति की साजिश की बात भी पता चली है जिसके चलते पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों और साजिशकर्ता के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है।

Published : 

No related posts found.