GSAT-9 की सफल लॉन्चिंग, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सैटलाइट के सफल लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Updated : 5 May 2017, 6:14 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की दक्षिण एशिया में अंतरिक्ष कूटनीति का सपना शुक्रवार को सच हो गया। इसरो ने श्रीहरिकोटा से GSAT-9 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी देशों के लोगों को भी संबोधित किया।

भारत की तरफ से लॉन्च यह अब तक का सबसे भारी अंतरिक्ष रॉकेट था। संचार उपग्रह GSAT-9 भारत समेत सात दक्षिण एशियाई देशों को संचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्राकृतिक आपदा और आपातकालीन स्थिति में इस संचार तंत्र से सभी देशों को हॉटलाइन से जुड़ने की सुविधा भी मिलेगी।
 

Published : 
  • 5 May 2017, 6:14 PM IST

Related News

No related posts found.