भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भोले के भक्तों की भारी भीड़

राज्य के तमाम जिलों में स्थित धर्म स्थलों और शिव मंदिरों पर सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों का ताँता देखा जा रहा है

Updated : 10 July 2017, 11:36 AM IST
google-preferred

आजमगढ़: सावन का माह शुरू होते ही हर साल पूरे देश में बाब भोलेनाथ के भक्तों की खुशी देखते ही बनती है। इस बार सावन का माह कई मायनों में सबसे अधिक फलदायी और पवित्र माना जा रहा है। आज सावन का पहला सोमवार हैं, ऐसे में राज्य के अलग अलग मंदिरों, तीर्थों और धार्मिक स्थानों में स्थित शिवालों में शिव भक्तों का तांता सुबह से लगना शुर हो गया था। इसके अलावा कांवड़ियों और शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता ब्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें: बहुत दिनों बाद सावन में ऐसा संयोग, ऐसे होगी आपकी मनोकामना पूरी 

 राज्य के तमाम जिलों में स्थित धर्म स्थलों, शिव मंदिरों व स्नान हेतु गंगा घाटों पर सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों का ताँता देखा जा रहा है। शिव भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु पवित्र गंगा जल हेतु कांवड़ यात्रा का आयोजन कर रहे है। चारों तरफ बम भोले की गूँज सुनाई दे रही है। 

आजमगढ़ के प्रसिद्ध मंदिरों बाबा भंवरनाथ, ओम्कारेश्वर मंदिर पठ्कौली, हर्रा की चुंगी स्थित शिव मंदिर मोजरापुर में पाणेश्वरनाथ सहित जिले के तमाम शिव मंदिरों में जलाभिषेक हेतु सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसी ही स्थिति राज्य के अन्य जिलों में स्थित शिव मंदिरों में भी देखी जा सकती है जहा लोग भारी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे है। सभी जगह सुरक्षा की कड़ी ब्यवस्था की गयी है। 

बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए हजारों की संख्यां में सुबह से ही कांवरिये और शिव भक्तों का तांता लगा है, जिसमे बच्चे–बूढ़े और महिलाएं शामिल हैं। कांवड़ियों  ने रविवार शाम से ही यहाँ डेरा डाल दिया था। इस बार महिला कांवरियों के साथ ही लड़कियां भी कांवर उठाए दिखीं। सुबह 4.30 बजे ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठको के लिए हर रोज भगवान भोलेनाथ और पवित्र सावन माह से जुड़ी धार्मिक, आध्यात्मिक कथा-कहानी, लेख और शिव मंदिरों से जुड़ी खबरों की श्रृंखला की शुरूआत कर रहा है। पूरे सावन माह तक आप भोले बाबा से जुड़ी खबरें हमारे विशेष कालम सावन स्पेशल में पढ़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट भी देख सकते हैं DNHindi.com

 

Published : 
  • 10 July 2017, 11:36 AM IST

Related News

No related posts found.

No related posts found.