कानपुर: प्रतियोगिता में विजेता कैदियों को पुरस्कार देने पहुंचे कारागार राज्य मंत्री

डीएन संवाददाता

कानपुर के जिला कारागार में कैदियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां विजेता कैदियों को कारागार राज्य मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कैदियों को पुरस्कृत करते कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी
कैदियों को पुरस्कृत करते कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी


कानपुर: चाइल्डलाइन कानपुर के तत्वाधान में रघुवंश अकेडमी के सहयोग से शानिवार को जिला जेल कानपुर नगर में कैदियों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता हुए कैदियों को जेल में पुरुष्कार देने के लिए कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कैदियों ने अपने अंदर छुपी कलाओं को उकेरा

जेल में कैदियों के लिए कला और लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जेल में बंद कैदियों ने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुत किया। कैदियों ने अपनी भावनाओं, समाज की समस्याओं को लेख के माध्यम से संजोया। वहीं कुछ ने बीते हुए हालातों की घटनाओं को लेख द्वारा सजाया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने अंदर छुपी हुई कला को बढ़ावा देना था। इससे खाली समय का कैदी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में 45 पुरुष कैदी और 30 महिला कैदियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जय कुमार ने जिला जेल में शिरकत की और विजेता हुए कैदियों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में पेशी के दौरान 2 कैदियों ने किया आत्महत्या का प्रयास, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

21 जून को प्रदेश में 92 हज़ार कैदी करेंगे योगा

जेल मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में पर्याप्त सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जेलों की सुरक्षा के लिए 3जी के बजाय अब 4जी जेमर लगाए जाने का प्रयास सरकार कर रही है। 21 जून योग दिवस के दिन उत्तर प्रदेश की जेलों से 92 हज़ार कैदी एक साथ योग करेंगे जिसके लिए जेलों के अधीक्षकों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जेल मंत्री ने यह भी बताया कि कौशल विकास के माध्यम से एसेट्स तैयार किये जा रहे हैं जल्द ही कानपुर जिले और अन्य जिलों की जेलों में गौशालाएं बनाई जाएंगी ये सरकार का सकारात्मक प्रयास है।
 










संबंधित समाचार