महराजगंज: बाढ़ के पानी में लाश मिलने से मचा हड़कंप

महराजगंज में बाढ़ ने अपना तांडव मचा रखा है। अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच बाढ़ के पानी में एख लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

Updated : 18 August 2017, 10:52 AM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में बाढ़ के कहर से इंसानी जीवन खतरे में पड़ गया है। अब तक लगभग 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी में गुरुवार को रोहिन नदी के किनारे पानी में बहता एक शव मिलने से वहां काफी हड़कंप मच गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: Update: महराजगंज में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत

ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

बाढ़ के कहर से जिले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 लड़कियां भी शामिल हैं। मौत के कारण यहां कोहराम मचा हुआ है। मृतक लोगों में से अभी कुछ की पहचान नहीं हो पायी है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में बाढ़ से स्थिति भयावह, मुख्यालय का संपर्क ठूठीबारी, फरेन्दा व नौतनवा से कटा

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Published : 
  • 18 August 2017, 10:52 AM IST

Related News

No related posts found.