Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बढ़त

आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन बाकी पार्टियों को कांटे की टक्कर दे रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 October 2019, 9:53 AM IST
google-preferred

मुंबईः महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए हुए चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को सुबह शुरू हो गई है। 

महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 165 पर बीजेपी और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस गठबंधन 51 पर लीड कर रही है। बीजेपी अपने दम पर 110 सीटों पर आगे है। जबकि शिवसेना 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो वह 26 और उसकी सहयोगी एनसीपी 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 3000 से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस , जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं।

No related posts found.