महराजगंज में बाढ़ के पानी में नहा रहे युवक की दर्दनाक मौत, गांव में सन्नाटा

18 वर्षीय संजय आज बाढ़ के पानी में नहा रहा था। इसी दौरान नहाते वक्त वह पानी में डूब गया। लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

Updated : 18 August 2017, 6:53 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।  बाढ़ के पानी में नहा रहे एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम संजय है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज बाढ़ के हालात पर अभी तुरंत का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय संजय सदर कोतवाली के चेहरी, वावलिया का रहने वाला था। वह आज बाढ़ के पानी में नहा रहा था। इसी दौरान नहाते वक्त वह पानी में डूब गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।  

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ की आशंका हुई सच, बंदेईया बांध टूटा, मचा कोहराम

संजय की मौत की खबर से वावलिया में शोक की लहर फैल गयी। जिले में बाढ़ के कारण आज सुबह तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिसमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Published : 
  • 18 August 2017, 6:53 PM IST

Related News

No related posts found.