कानपुर: ‘गेल’ संस्था ने उठाया गरीब बच्चों के सपनों को पूरा करने का जिम्मा..

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गेल संस्था ने गरीब बच्चों का पढ़ाई का बीड़ा उठाया है जिसके कारण कई मेधावी बच्चों के सपनों को उड़ान मिलेगी।

Updated : 11 June 2017, 6:49 PM IST
google-preferred

कानपुर: हमारे देश के कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों से कई मेधावी गरीब बच्चे भी अपने जिंदगी को सवारने के लिए अच्छे सपने देखते हैं लेकिन इन बच्चों की इच्छायें गरीबी के बोझ तले दब जाती है जिसे नई उड़ान देने के लिए कानपुर के उत्कर्ष संस्था 'गेल' ने गरीब मेधावी बच्चों की परेशानियों को दूर करने का बीड़ा उठाया है।

 

गेल संस्था रूरल क्षेत्रों से सम्बंधित मेधावी गरीब बच्चों को लगातार पढ़ाई और कोचिंग की पूरी व्यवस्था दे रही है। आपको बता दें कि इंजीनियरिंग संस्था में प्रवेश पाने के लिए ये गरीब, किसान और मजदूर व ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चो को देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्था आईआईटी में दाखिला दिलाने का बीड़ा उठाया है। गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) उत्कर्ष संस्था ने सुपर 100 नाम से कोचिंग संस्था बनाई है जिसमे गरीब परिवारों के बच्चो को इण्टर के बाद आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते है इसमें गरीब परिवारों के बच्चो को निशुल्क पढ़ाई के अलावा रहने और खाने की सुविधा भी दी जाती है जिसका पूरा खर्च गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया उठाता है।

     

संस्था के निदेशक ने दी जानकारी

कोचिंग मैनेजमेंट का कहना है कि उनकी शुरुआत सुपर 30 से हुई थी जिसमे 27 बच्चो का आईआईटी में सलेक्शन हुआ था जो अब बढ़कर सुपर 100 हो चुकी है और इस बार उनकी कोचिंग संस्था का रिजल्ट 96 प्रतिशत गया है जिसमें कुछ बच्चे बहुत ही गरीब परिवार से हैं। निदेशक कृष्णमूर्ति ने बताया कि इसमें सेलेक्शन के लिए पहले लिखित और फिर इंटरवयू के आधार पर मेधावी छात्रों को मौका दिया जाता है।

Published : 
  • 11 June 2017, 6:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement