पुंछ: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, 2 जवान घायल

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार देर रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में गोलीबारी की।

Updated : 29 June 2017, 12:35 PM IST
google-preferred

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने बुधवार देर रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।”

यह भी पढ़े: आतंकवादी हमले में CRPF के सब-इंस्पेक्टर हुए शहीद, पाकिस्तान का सीजफायर उल्लघंन लगातार जारी, 3 घंटे तक हुई गोलाबारी

यह भी पढ़ें: कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढ़ेर, सेना का मेजर घायल

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना के जवानों ने छोटे व स्वचालित हथियारों व मोर्टार के इस्तेमाल किए। गोलीबारी देर रात 1.30 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दी।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी) 
 

Published : 
  • 29 June 2017, 12:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement