झारखंड में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगेगा

झारखंड सरकार ने राज्य में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Updated : 27 February 2017, 1:35 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अगली कैबिनेट बैठक में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित प्रस्ताव लाने को कहा है। इसके तहत राज्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों को जेल में भेजने जैसा कदम भी उठाया जाएगा।"

अधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का मकसद पर्यावरण और गायों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, "पॉलिथीन खाने से गायों की मौत तक हो जाती है। इस पर प्रतिबंध लगाकर उनकी जान बचाई जा सकती है।"

अधिकारियों ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर मिलने वाली सजा के बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। (अईएएनएस)

Published : 
  • 27 February 2017, 1:35 PM IST

Related News

No related posts found.