आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी कारगार है पका आम..

बच्चे हो या बड़े सभी गर्मी के मौसम में आम खाना पसंद करते है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 June 2017, 1:39 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आम को फलो का राजा माना जाता है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

मोटापा कम करें

आम में लेप्टिन तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे भूख कम लगती है और शरीर का वजन कम होता है। इसके साथ ही आम की गुठली शरीर में बढ़ी हुई चर्बी और वसा को भी कम करती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आम में विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इतना ही नहीं इसका नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ मोतियाबिंद जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कैंसर को बढ़ने से रोके

आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर पाएं जाते हैं जो कैंसर को बढ़ने से रोकते है। आम के रोजाना सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

याददाश्त बढ़ाने में मदद

बता दें कि आम में ग्लूटामिन नामक एसिड पाया जाता है जो कि याददाश्त बढ़ाने का काम करता है। अगर आप इसका सेवन रोजना करती हैं तो आपको भूलने की बामारी धीरे धीरे कम होने लगती है।

Published :