चीन में एक युवक Qiao ने फेंके गए सिम कार्ड्स से 191 ग्राम सोना निकाला, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और Qiao को “Alchemist” कहा जा रहा है।

पुराने सिम कार्ड्स से निकला 22 लाख का सोना (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: एक बेहद चौंकाने वाला मामला दक्षिण-पूर्व चीन से सामने आया है। यहां एक युवक ने पुराने और फेंके गए सिम कार्ड्स से कुल 191 ग्राम सोना निकाला, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
यह घटना हुईझोउ शहर के रहने वाले Qiao की है, जो फेंके गए धातु और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दोबारा उपयोग योग्य बनाने का काम करते हैं। उन्होंने 20 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें सिम कार्ड से सोना निकालने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले प्लास्टिक में रखे गए पुराने सिम कार्ड को रसायन से भरे बर्तन में डाला जाता है, जिसे कई चरणों से गुजरने के बाद धुंधला तरल बना दिया जाता है। इसके बाद इसे गर्म किया जाता है और सिक्के जैसा चमकदार पीला सोना तैयार हो जाता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सोने का वजन 191.72 ग्राम है।
Mainland media reported that a man in Guangdong recently successfully extracted 191.73 grams of gold from a pile of old mobile phone SIM cards through a complex process, which is worth approximately 224,000 yuan at the current gold price. The video of the "gold refining" went… pic.twitter.com/PeOVCDvdtx
— Paul Sanyo (@paul_sanyo) January 24, 2026
Qiao ने मीडिया को बताया कि उन्होंने करीब दो टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा जमा किया था, जिसमें सिम कार्ड्स के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि एक सिम कार्ड में लगभग 0.001 ग्राम सोना होता है। बहुत कम मात्रा में सोना एटीएम कार्ड्स और अन्य चिप्स में भी पाया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में Aqua Regia नामक खतरनाक एसिड मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। Qiao ने स्पष्ट किया कि यह काम बहुत जोखिम भरा है और इसमें कानूनी समस्याएं भी हो सकती हैं। उन्होंने सोना निकालने का पूरा तरीका साझा नहीं किया, केवल अपना काम दिखाया।
Qiao का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इसे कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद Qiao को चीन में “Alchemist” कहा जाने लगा।
Viral Story: बजट 2026 पर लोगों ने ऐसे निकाली भड़ास, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों भिड़ गए यूजर्स?
चीन के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद से सिम कार्ड की बिक्री में तेजी आई है। लोग इलेक्ट्रॉनिक कचरे में छिपे सोने के लिए उत्सुक हो गए हैं।