देसी जुगाड़ या समय की बर्बादी? 500 के नोट गिनने की अनोखी ट्रिक वायरल, यूजर्स बोले- इतनी देर में तो 6 बार गिन लेते!

सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट गिनने का एक अनोखा 'देसी जुगाड़' वायरल हो रहा है। शख्स की इस तरकीब को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं ज्यादातर यूजर्स मजेदार कमेंट्स करते हुए इसे समय की बर्बादी बता रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 12:02 PM IST

New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जो इंटरनेट यूजर्स को या तो पूरी तरह हैरान कर देता है या फिर उन्हें हंसने पर मजबूर कर देता है। कभी लोग अपने घर के मुश्किल कामों को आसान करने के लिए अनोखे जुगाड़ दिखाते हैं, तो कभी ऐसे मजेदार हैक्स सामने आते हैं जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं।

इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने नोट गिनने का बेहद अजीब और देसी तरीका दिखाया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

क्या है वायरल वीडियो में?

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के हाथ में 500 रुपये के नोटों की एक मोटी गड्डी है। वह नोटों को सीधे तरीके से गिनने के बजाय गड्डी में से एक नोट निकालता है और उसे एक खास अंदाज में मोड़ (Fold) देता है। इसके बाद, वह अपने अंगूठे और उंगलियों की मदद से बाकी के नोटों को धीरे-धीरे आगे की तरफ सरकाता है और उन्हें एक अलग स्टाइल में सेट करने लगता है।

नई दिल्ली स्टेशन पर GST स्कैम? बिल पर गलत नंबर देख भड़की महिला, मामले में रेलवे ने ऐसे दी सफाई; Video वायरल

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस अनोखी ट्रिक से नोट आपस में चिपकते नहीं हैं, वे जल्दी-जल्दी अलग हो जाते हैं और उन्हें गिनना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद वह शख्स नोटों को तेजी से निकालकर गिनता हुआ भी दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर ट्रिक को लेकर छिड़ गई बहस

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इस ट्रिक को बेहद शानदार और मददगार बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी हैं जो इसे सिर्फ और सिर्फ समय की बर्बादी कह रहे हैं।

लोगों का मानना है कि जितने समय में शख्स नोटों को मोड़कर वह पूरा सेटअप तैयार करता है, उतने समय में सामान्य तरीके से नोटों को कई बार गिना जा सकता है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोग इस देसी हैक के मजे ले रहे हैं।

बीडीओ की पहले भी की जा चुकी हेै शिकायत! वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में

यूजर्स ने दिए बेहद मजेदार रिएक्शंस

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Viranshi_Yadav_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई, इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए हमारे पास पहले इतने रुपये होने भी तो चाहिए।"

वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "इतनी देर में तो मैं पूरे पैसे दो बार गिन लेता।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "गिनने में आसानी भले ही हो जाए, लेकिन बाद में इन नोटों को वापस सीधा करके समेटने में पूरा दिन निकल जाएगा।" वहीं कुछ लोगों ने इसे "रायता फैलाना" करार दिया।

Location :  New Delhi

Published :  19 June 2026, 12:02 PM IST