गदर फिल्म के मशहूर गाने ‘मैं निकला ओ गड्डी लेके’ पर एक स्कूली बच्ची का क्यूट डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बच्ची की अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गदर के गाने पर नन्ही बच्ची का डांस वायरल
New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी कोई भावुक कहानी लोगों का दिल जीत लेती है, तो कभी कोई मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही क्यूट डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग बार-बार उसे देखने को मजबूर हो रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में Gadar: Ek Prem Katha के सुपरहिट गाने Main Nikla O Gaddi Leke पर कुछ स्कूली बच्चे डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक छोटी बच्ची ने अपने एक्सप्रेशंस और जोश से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। बच्ची के स्टेप्स, चेहरे की मासूम मुस्कान और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गाना बजता है, बच्ची पूरे उत्साह के साथ डांस करना शुरू कर देती है। उसके डांस में न तो झिझक है और न ही किसी तरह की घबराहट। उसकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस इतने प्यारे हैं कि आसपास मौजूद लोग भी झूमने लगते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Viral Video: AI Summit में रोबोट का धमाका, देसी अंदाज़ में डांस कर लूटी महफिल
इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘perfect_capture_photography’ नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही वीडियो ने रफ्तार पकड़ ली। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे “लिटिल स्टार” और “सुपर क्यूट परफॉर्मर” जैसे नाम दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बच्ची ने सच में गदर मचा दिया। कई लोगों ने लिखा कि इतने छोटे बच्चों में इतना आत्मविश्वास देखना बेहद खुशी की बात है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे टैलेंट को प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि बच्चे आगे बढ़कर बड़े मंचों तक पहुंच सकें।
इस वीडियो की खास बात सिर्फ डांस नहीं, बल्कि बच्ची की मासूमियत और आत्मविश्वास है। आज के दौर में जहां सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो रोज अपलोड होते हैं, वहां इस तरह के सादगी भरे और दिल छू लेने वाले वीडियो ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। यही कारण है कि यह डांस वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।