Viral Video: सीमा भाभी को लगा करंट, फिर भी बोलीं- I love my India…

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में वह घर की सफाई करती दिखाई देती हैं और बताती हैं कि रात में उनके हाथ में करंट लग गया था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 August 2026, 5:11 PM IST
google-preferred

Greater Noida: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घर की सफाई करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सीमा बताती हैं कि रात के समय उनके हाथ में करंट लग गया था। वह अपना हाथ दिखाने के साथ उस तार को भी कैमरे के सामने लाती हैं, जिससे उन्हें करंट लगने की बात कहती हैं।

हाथ में लगा करंट, कैमरे पर दिखाया तार

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सीमा हैदर घर की सफाई करती नजर आती हैं। इसी दौरान वह बताती हैं कि रात में काम करते समय उनके हाथ में बिजली का करंट लग गया था। इसके बाद वह अपना हाथ दिखाती हैं और एक तार की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि इसी तार की वजह से उन्हें झटका लगा था।

वीडियो के अंत में सीमा कहती हैं, “I Love My India” और आगे भारत को प्यार के लिए बना बेहद प्यारा देश बताती नजर आती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

ये भी पढ़ें- ईंट भट्ठे से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में पूरा हुआ सपना: बरेली में रजिया बनी गौरी देवी, तोताराम संग लिए सात फेरे

PUBG से शुरू हुई थी सचिन से मुलाकात

सीमा हैदर की कहानी सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चित रही है। पाकिस्तान में उनकी शादी गुलाम हैदर से 2014 में हुई थी। बाद में 2019 में गुलाम हैदर दुबई चले गए। इसी दौरान सीमा की ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से बातचीत शुरू हुई।

दोनों की कहानी आगे बढ़ी और 2023 में सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। इसके बाद सीमा और सचिन की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। भारत आने के बाद सीमा ने भारतीय नागरिकता की इच्छा भी जाहिर की थी।

2023 में पुलिस ने लिया था हिरासत में

भारत पहुंचने के बाद सीमा और सचिन का मामला पुलिस तक पहुंचा। जुलाई 2023 में दोनों को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया था। बाद में सीमा, सचिन और सचिन के पिता को अदालत से जमानत मिली। इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने भी सीमा और सचिन से पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें- मां का दुलारा चला गया, पीछे छोड़ गया सिस्टम पर सवाल! मासूम उमेर की दर्दनाक मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा

इसके बाद से सीमा हैदर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो साझा करती रही हैं। कभी घरेलू जीवन तो कभी परिवार से जुड़ी पोस्ट के कारण उनके वीडियो चर्चा में आ जाते हैं।

बेटे का नाम भी रखा ‘भारत’

कुछ समय पहले सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा था। नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर नामकरण से जुड़ा कार्यक्रम भी हुआ था।

Location :  Greater Noida

Published :  23 August 2026, 4:42 PM IST

Related News

Advertisement