‘पढ़ाई गई तेल लेने, मैडम जी बना रहीं रील’ मुजफ्फरनगर के सरकारी स्कूल में फिल्मी गानों पर थिरकीं शिक्षिकाएं

मुजफ्फरनगर के खतौली और पुरकाजी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह शिक्षिकाओं द्वारा फिल्मी गानों पर रील बनाने और बच्चों से डांस कराने का वीडियो वायरल हुआ है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 August 2026, 12:56 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह रील बनाने का मामला सामने आया है। वायरल रील में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बच्चों से भी डांस कराया गया और स्कूल परिसर में स्टंटबाजी करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई।

सरकारी स्कूलों पर उठ रहे गंभीर सवाल

आपको बता दें कि सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है, तो क्या शिक्षकों का ध्यान पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया पर रील बनाने में लग रहा है? दरसअल ये तस्वीरें मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील और पुरकाजी नगर पंचायत के सरकारी स्कूलों की बताई जा रही हैं। जहां पढ़ाई के लिए बनाए गए स्कूल परिसर में शिक्षिकाएं फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar News: बंधुआ मजदूरी के ‘काले खेल’ पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी को तितावी पुलिस ने दबोचा

शिक्षिका द्वारा रील बनवाने का दावा

कहीं बच्चे डांस करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं शिक्षिकाएं खुद फिल्मी अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं। कुछ वीडियो में स्टंटबाजी करते हुए भी शिक्षिका द्वारा रील बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग भी इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटा गया हैं । इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जांच कराने की बात कही है। बीएसए का कहना है कि ये प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar News: किसान संगठन में फिर हुई शाहनवाज की ‘घर वापसी’, मिली युवा जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

मामले की जांच शुरू

BSA संदीप कुमार के अनुसार, यह रील आज ही उनके ध्यान में आई है। उन्होंने तुरंत खतौली और पुरकाजी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को मामले की जांच करने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  22 August 2026, 12:56 PM IST